खेल की खबरें | बांग्लादेश ने कोविड-19 के कारण बीपीएल 2020 को रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कोविड-19 महामारी के लगातार बढ़ने के कारण इस साल होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) को रद्द कर दिया है।

ढाका, 12 अक्टूबर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कोविड-19 महामारी के लगातार बढ़ने के कारण इस साल होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) को रद्द कर दिया है।

बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने रविवार को इस फैसले की घोषणा की।

यह भी पढ़े | RCB vs KKR, IPL 2020: आईपीएल में विराट कोहली-दिनेश कार्तिक की टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर.

नजमुल ने यहां शेर ए बांग्ला स्टेडियम में तीन टीमों के बीच खेले जाने वाले 50 ओवरों के टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘इस साल बीपीएल नहीं होगा। अगले साल देखते हैं। हम कोई मैच नहीं छोड़ना चाहते हैं लेकिन सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करता है। ’’

उन्होंने कहा कि विदेशी क्रिकेटरों की भागीदारी तथा संचालन और क्रियान्वयन से जुड़े अन्य मामलों के कारण यह फैसला किया गया।

यह भी पढ़े | MI vs DC 27th IPL Match 2020: सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डी कॉक की तूफानी पारी, मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से रौंदा.

नजमुल ने कहा, ‘‘जब भी बीपीएल की बात होती है तो विदेशी क्रिकेटरों की जरूरत पर चर्चा होती है। इसके अलावा मैचों के आयोजन का मामला भी है। अगर हम यह बांग्लादेश में कर सकते हैं तो फिर हमें कोई आपत्ति नहीं है। ’’

बीसीबी प्रमुख ने विदेशी सरजमीं पर टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना से भी इन्कार किया जैसे कि इंडियन प्रीमियर लीग अभी यूएई में आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह (विदेशों में टूर्नामेंट का आयोजन) आसान होगा। ब्रिटेन और आईपीएल के लिये यूएई में जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया गया है और यह सभी के लिये संभव नहीं है। हमारे लिये इतनी अधिक धनराशि खर्च करना असंभव है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\