Asia Cup 2023: बांग्लादेश बोर्ड ने अपने कोच का किया खंडन, भारत-पाक मैच के लिए ‘रिजर्व’ दिन के फैसले को बताया सर्वसम्मत
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘सुपर फोर’ मैच के लिए एक ‘रिजर्व’ दिन रखने के एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीबी) के फैसले को सर्वसम्मति से लिया निर्णय बताया जो सभी चार क्रिकेट बोर्ड की सहमति के बाद ही लिया गया.
कोलंबो, नौ सितंबर: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘सुपर फोर’ मैच के लिए एक ‘रिजर्व’ दिन रखने के एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council) के फैसले को सर्वसम्मति से लिया निर्णय बताया जो सभी चार क्रिकेट बोर्ड की सहमति के बाद ही लिया गया. यह भी पढ़ें: Controversy On Ind vs Pak Reserve Day: एशिया कप में विवादास्पद भारत बनाम पाकिस्तान रिजर्व डे के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जारी किए बयान, देखें Tweets
बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने शुक्रवार को इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी और श्रीलंकाई कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी ‘सुपर फोर’ मुकाबले की पूर्व संध्या पर हैरानी व्यक्त की थी.
लेकिन अपने कोच की टिप्पणी के कुछ घंटों बाद बीसीबी ने हैरानी भरी घोषणा करते हुए कहा कि एहतियाती कदम के लिये ‘सुपर फोर’ चरण में भाग लेने वाली सभी चारों टीमों से इसके लिए सर्वसम्मत मंजूरी मिल गयी थी.
बीसीबी ने ‘एक्स’ पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, ‘‘सुपर 11 एशिया कप के ‘सुपर चार’ चरण में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए खेलने की परिस्थितियों को देखते हुए एक ‘रिजर्व’ दिन रखा गया है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह फैसला भाग लेने वाली सभी चारों टीम और एसीसी की सर्वसम्मति से लिया गया. ’’
एसीबी ने शुक्रवार को घोषणा की कि अगर रविवार को बारिश ने खलल डाला तो भारत-पाक मुकाबला सोमवार को फिर से शुरु होगा. हालांकि ‘सुपर फोर’ के अन्य मैचों में कोई ‘रिजर्व’ दिन नहीं होगा जबकि सभी मुकाबलों के लिए श्रीलंकाई राजधानी में बारिश की भविष्यवाणी की गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

