देश की खबरें | ओडिशा में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस पटरी से उतरी, एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कटक, 30 मार्च ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे सुबह 11:54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए।

बचाव अभियान की निगरानी कर रहे कटक के जिलाधिकारी दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा, "दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।"

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण कुछ यात्री बीमार भी पड़ गए।

उन्होंने कहा, "उनका दुर्घटना स्थल पर बनाए गए अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में इलाज किया गया। दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुए कुछ लोगों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें यात्रा के लिए स्वस्थ घोषित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में करीब 15 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया।"

शिंदे ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को कटक स्थित सरकारी एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एससीबी एमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, "सभी की हालत स्थिर है।"

एससीबी एमसीएच के प्रशासनिक अधिकारी सुभाष चंद्र रे ने कहा, "एक व्यक्ति मारा गया है। सात घायलों में तीन पुरुष और चार महिलाएं हैं।"

ओडिशा अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी (जिन्होंने दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ के साथ मिलकर रेलवे की सहायता की) ने कहा कि बचाव अभियान पूरा हो गया है।

यह ट्रेन बेंगलुरु से असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या स्टेशन जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना अत्यंत महत्वपूर्ण हावड़ा-चेन्नई मार्ग की डाउन लाइन पर हुई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल को जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं और अप लाइन को पहले ही चालू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से फंसे यात्रियों को लेकर एक विशेष रेलगाड़ी कामाख्या के लिए रवाना हो गई है।

पटरी से उतरने के कारण तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेनें धौली एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस हैं।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा, "अधिकारी घटनास्थल पर हैं, सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने में जुटे हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन सक्रिय कर दी गई हैं।"

हेल्पलाइन नंबर 8455885999 और 8991124238 हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि दुर्घटना में उनके राज्य के दो लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "दोनों खतरे से बाहर हैं।"

शर्मा ने कहा कि उनका कार्यालय ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है।

उन्होंने कहा, "हम हर उस व्यक्ति तक पहुंचेंगे जो प्रभावित है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\