जरुरी जानकारी | बंधन बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 937 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 937 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 937 करोड़ रुपये रहा।
बैंक का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध लाभ 721 करोड़ रुपये रहा था।
बंधन बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 6,095 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 5,032 करोड़ रुपये थी।
जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक की ब्याज से आय बढ़कर 5,500 करोड़ रुपये हो गई, जो 2023 इसी तिमाही में 4,492 करोड़ रुपये थी।
बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार देखा गया और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 2024 सितंबर अंत में सकल अग्रिमों की 4.68 प्रतिशत रही, जबकि एक साल पहले यह 7.32 प्रतिशत थी।
शुद्ध एनपीए या फंसा कर्ज भी घटकर 1.29 प्रतिशत रह गया, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 2.32 प्रतिशत था।
हालांकि, बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात घटकर 14.34 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल 30 सितंबर को 19.21 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

