जरुरी जानकारी | बंधन बैंक को बीती तिमाही में 209.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 209.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 209.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी और बताया कि फंसे हुए कर्ज में कमी के कारण लाभ हुआ है।
बंधन बैंक को पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 3,008.60 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
वहीं, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 8.5 प्रतिशत बढ़कर 2,669.4 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में यह 2,459.9 करोड़ रुपये थी।
बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (जीएनपीए) 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में घटकर 7.19 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 10.8 प्रतिशत था।
इसके अलावा आलोच्य तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए भी सुधरकर 1.86 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3.04 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

