जरुरी जानकारी | ब्रिटेन में नई पेट्रोल, डीजल कारों पर पाबंदी पांच साल के लिए टलीः सुनक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लंदन, 20 सितंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कहा कि वह पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाली नई कारों पर पाबंदी को पांच साल के लिए टाल रहे हैं। यह पाबंदी वर्ष 2030 में लागू होने वाली थी।

लंदन, 20 सितंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कहा कि वह पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाली नई कारों पर पाबंदी को पांच साल के लिए टाल रहे हैं। यह पाबंदी वर्ष 2030 में लागू होने वाली थी।

सुनक ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह नई पेट्रोल एवं डीजल कारों पर पाबंदी की समयसीमा को 2030 से बढ़ाकर 2035 कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक गैस से घरों को गर्म करने पर रोक की सीमा को वर्ष 2035 से आगे बढ़ाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन वर्ष 2050 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती का यह काम इस तरह होना चाहिए जो ब्रिटेन के आम लोगों पर 'अस्वीकार्य लागत' न बढ़ा दे।

सुनक ने अपने इस फैसले के पीछे का तर्क देते हुए कहा कि ब्रिटेन खुद को हरित अर्थव्यवस्था में बदलने की पहल में दुनिया के बाकी सभी देशों से बहुत आगे है। लेकिन इसी के साथ उन्होंने कहा कि बहुत तेजी से आगे बढ़ने से ब्रिटेन के लोगों की सहमति खोने का जोखिम है।

बिजली उत्पादन में कोयले का इस्तेमाल लगभग बंद हो जाने से ब्रिटेन की ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन नब्बे के दशक से करीब 46 प्रतिशत गिर चुका है। सरकार ने वर्ष 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 1990 के स्तर से 68 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा हुआ है।

इस बीच पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाली नई कारों पर पाबंदी को पांच साल के लिए टालने के सुनक के इस ऐलान ने पर्यावरण संरक्षण समूहों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विपक्षी दलों के नेता और उद्योग जगत का भी एक हिस्सा इससे नाखुश है।

नई पेट्रोल एवं डीजल कारों पर वर्ष 2030 से पाबंदी लगाने का फैसला पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने इस समयसीमा को आगे बढ़ाने पर कहा कि कंपनियों को अपनी कार्बन उत्सर्जन प्रतिबद्धता के बारे में स्पष्टता होनी चाहिए।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान