विदेश की खबरें | कोविड-19 के कारण थाईलैंड के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर में विदेशियों के प्रवेश पर पाबंदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बैंकॉक में ग्रैंड पैलेस के पास बौद्ध मंदिर वाट फो के मुख्य द्वार पर बृहस्पतिवार को एक नोटिस लगाया गया। इस पर लिखा है, ‘‘केवल थाईलैंड के नागरिक ही प्रवेश करें । विदेशियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।’’
बैंकॉक में ग्रैंड पैलेस के पास बौद्ध मंदिर वाट फो के मुख्य द्वार पर बृहस्पतिवार को एक नोटिस लगाया गया। इस पर लिखा है, ‘‘केवल थाईलैंड के नागरिक ही प्रवेश करें । विदेशियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।’’
वाट फो के एक प्रशासनिक कर्मचारी विट अर्तचिंदा ने फोन पर बताया कि मंदिर कमेटी ने फैसला किया है कि कोविड-19 महामारी के कारण विदेशियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है ।
यह भी पढ़े | ब्रिटेन के युवराज फिलिप ने मनाया अपना 99वां जन्मदिन, COVID-19 महामारी के कारण पृथकवास में रह रहा है परिवार.
अर्तचिंदा ने बताया, ‘‘कई देशों में संक्रमण फैला हुआ है इसलिए हम सरकार के निर्देशों के मुताबिक सतर्कता बरत रहे हैं । ’’
हालांकि, मंदिरों में विदेशियों के प्रवेश को रोकने के लिए सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है ।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस महामारी फैलाने के आरोप में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल.
थाईलैंड में कोविड-19 के अपेक्षाकृत कम मामले आए हैं । हाल में विदेश से लौटे थाई नागरिकों में संक्रमण मिला था। बृहस्पतिवार को कोई नया मामला नहीं आया ।
देश में कोविड-19 के कुल 3,125 मामले सामने आए और 58 लोगों की मौत हुई ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)