देश की खबरें | पूर्वोत्तर भारत में बांस क्षेत्र से ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को गति मिलेगी : सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि बांस क्षेत्र से पूर्वोत्तर इलाके में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को गति मिलेगी और यह भारत के साथ-साथ पूरे उप महाद्वीप में व्यापार का प्रमुख माध्यम बनेगा।

नयी दिल्ली, 30 जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि बांस क्षेत्र से पूर्वोत्तर इलाके में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को गति मिलेगी और यह भारत के साथ-साथ पूरे उप महाद्वीप में व्यापार का प्रमुख माध्यम बनेगा।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि मंत्रालय केंद्र सरकार का पहला संगठन है जिसने कोरोना वायरस की महामारी से बहुत पहले शत प्रतिशत ई-ऑफिस कार्य शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़े | TikTok सहित 59 चायनीज ऐप पर भारत सरकार ने लगाया बैन, रोक लगाने के पीछे बताई यह वजह.

यहां हुई समीक्षा बैठक में सिंह ने कहा, ‘‘ पूर्वोत्तर क्षेत्र में बांस क्षेत्र ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को गति देगा और भारत में ही नहीं पूरे दक्षिण एशिया उपमहाद्वीप में व्यापार का माध्यम बनेगा।’’

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मंत्री ने कहा कि बांस भारत की कोविड-19 उपरांत अर्थव्यस्था के लिए ही अहम नहीं बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ (स्थानीय के लिए मुखर) आह्वान को भी गति देगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 947 नए मरीज पाए गए, जिसमें 503 मामले बैंगलूरू से हैं: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बांस उद्योग को प्रोत्साहित करने के प्रति संवेदनशीलता का सबूत लॉकडाउन के दौरान भी गृह मंत्रालय द्वारा बांस से जुड़ी गतिविधियों जैसे उनके रोपन की मंजूरी देना है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने कोविड-19 संकट के दौरान भी शत प्रतिशत कार्य किया और संभवत: यह पहला मंत्रालय है जो भारत में कोरोना वायरस की महामारी आने से बहुत पहले शत प्रतिशत ई-ऑफिस शुरू कर दिया था।

सिंह ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की टीम को वर्ष 2020-2021 के लिए आवंटित राशि को शत प्रतिशत खर्च करने के लिए बधाई दी और कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में आधारभूत अवसंरचना विकास करने एवं विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वय स्थापित करने के लिए प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\