देश की खबरें | बलूनी ने उत्तराखंड में टाटा कैंसर संस्थान की इकाई स्थापित करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और मुंबई स्थित टाटा कैंसर संस्थान की एक इकाई उत्तराखंड में खोलने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और मुंबई स्थित टाटा कैंसर संस्थान की एक इकाई उत्तराखंड में खोलने का आग्रह किया।

उनके इस आग्रह पर सिंह ने कहा कि इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है और आश्वासन दिया कि निश्चित ही कुछ किया जाएगा।

सिंह से मुलाकात के बाद बलूनी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जब वह स्वयं कैंसर से जूझ रहे थे तो अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए मुंबई में निरंतर सोचते रहते थे कि जिस स्तर का उपचार मिल रहा है क्या वह उत्तराखंड के लोगों को मिल पाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लगातार प्रयासरत था कि उत्तराखंड में टाटा कैंसर संस्थान की एक इकाई खोली जा सके। टाटा ट्रस्ट से भी मेरी इस विषय पर बात हुई है। आज प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह से मैंने इस सिलसिले में मुलाकात की। सिंह परमाणु ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदारी देख रहे हैं और टाटा कैंसर संस्थान परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आता है। मैंने उनसे आग्रह किया है कि उत्तराखंड में जल्द से जल्द टाटा कैंसर संस्थान की एक इकाई खुले और उत्तराखंड के लोगों को इसका लाभ मिले।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इस बारे में राज्य को ‘‘खुशखबरी’’ सुनने को मिलेगी।

इस अवसर पर सिंह ने कहा कि मुंबई स्थित टाटा कैंसर संस्थान में विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं। बलूनीजी ने प्रस्ताव रखा है। हम निश्चय ही परमाणु ऊर्जा विभाग और टाटा मेमोरियल अस्पताल के समन्वय से प्रयास करेंगे कि उत्तराखंड में भी ऐसी ही व्यवस्था की जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए टाटा मेमेरियल अस्पताल के मुखिया से मैंने बात की है। वह भी अध्ययन करेंगे और निश्चय ही कुछ करेंगे।’’

बाद में जारी एक विज्ञप्ति में बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में शीघ्र ही टाटा कैंसर संस्थान की स्थापना की दिशा में आगे बढ़े है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को हुई मुलाकात के दौरान भी उन्होंने इस विषय पर चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से प्राथमिकता से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर