देश की खबरें | बलिया: करंट लगने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले में अलग अलग घटनाओं में करंट लगने से एक व्यवसायी और एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बलिया (उप्र), 22 जून बलिया जिले में अलग अलग घटनाओं में करंट लगने से एक व्यवसायी और एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा निवासी मुन्ना कुमार गुप्ता (48) की अपनी मिष्ठान की दुकान में साफ सफाई के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

उधर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार को किसान तेज बहादुर सिंह को नलकूप का मोटर चालू करते समय करंट लग गया और उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट