बलबीर सीनियर की हालत गंभीर, फेफड़ों में निमोनिया के नये पैच मिले
बलबीर सीनियर के नाती कबीर ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य पर जारी मेडिकल अपडेट में कहा ,‘‘ उनके शरीर में रक्तसंचार स्थिर है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है । पिछले अपडेट के बाद से हालांकि दिल का दौरा नहीं पड़ा है ।’’
नयी दिल्ली, 18 मई तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनके फेफड़ों में निमोनिया के निये पैच मिले हैं ।
बलबीर सीनियर के नाती कबीर ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य पर जारी मेडिकल अपडेट में कहा ,‘‘ उनके शरीर में रक्तसंचार स्थिर है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है । पिछले अपडेट के बाद से हालांकि दिल का दौरा नहीं पड़ा है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ एमआरआई में दिमाग में खून का छोटा सा थक्का जमा हुआ है । वह अभी भी अर्ध अचेतन अवस्था में है और उनके फेफड़ों में क्लेबसिएला संक्रमण पाया गया है । इसके साथ ही निमोनिया के नये पैच भी मिले हैं जिसका उपचार किया जा रहा है ।’’
उन्होंने कहा कि वह जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ।
बलबीर सीनियर को निमोनिया के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।
पिछले साल जनवरी में भी निमोनिया के कारण बलबीर सीनियर को अस्पताल में 108 दिन बिताने के बाद पीजीआईएमईआर से छुट्टी मिली थी।
उन्होंने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। हेलसिंकी ओलंपिक में नीदरलैंड के खिलाफ 6-1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किये थे और यह रिकार्ड अभी भी बरकरार है। वह 1975 विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर भी रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

