खेल की खबरें | बालाजी और बोलिपल्ली अपनी-अपनी जोड़ियों के साथ विम्बलडन से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोलिपल्ली विम्बलडन पुरुष युगल के दूसरे दौर में शनिवार को यहां अपनी-अपनी जोड़ियों के साथ हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
लंदन, पांच जुलाई भारत के एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोलिपल्ली विम्बलडन पुरुष युगल के दूसरे दौर में शनिवार को यहां अपनी-अपनी जोड़ियों के साथ हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस-वारेला ने चौथी वरीयता प्राप्त मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन सीधे सेटों में हार गए।
स्पेन-अर्जेंटीना की जोड़ी ने गैर वरीयता प्राप्त बालाजी और रेयेस-वारेला को एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से हराया।
बोल्लिपल्ली और उनके कोलंबिया के उनके जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस ने भी छठी वरीयता प्राप्त सैलिसबरी और नील स्कूपस्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। भारत और कोलंबिया के खिलाड़ियों की जोड़ी को हालांकि एक घंटे 47 मिनट के मुकाबले में 4-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।
रोहन बोपन्ना पहले दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे
इस ग्रास कोर्ट मेजर में हालांकि भारतीय चुनौती अभी बरकरार है जिसमें युकी भांबरी दूसरे दौर का मुकाबला खेलेंगे।
इस बीच लड़कों के एकल में कृष त्यागी चेक गणराज्य के जान कुमस्टैट के खिलाफ 3-6, 3-6 से हारकर पहले दौर से बाहर हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

