जरुरी जानकारी | बजाज फिनसर्व के तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 1,290 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज फिनसर्व ने दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान अपना एकीकृत शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 1,290 करोड़ रुपये होने की सूचनार दी है।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी बजाज फिनसर्व ने दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान अपना एकीकृत शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 1,290 करोड़ रुपये होने की सूचनार दी है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में 1,126 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

बजाज फिनसर्व ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कंपनी की कुल आय बढ़कर 15,960.72 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 14,561 करोड़ रुपये थी।

बजाज फिनसर्व, बजाज समूह के विभिन्न वित्तीय सेवाओं के कारोबार करने वाली कंपनियों की धारक (होल्डिंग) कंपनी है।

बजाज फाइनेंस लिमिटेड में कंपनी की 52.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह दो गैर-सूचीबद्ध बीमा कंपनियों बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस में भी 74 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है।

इस तिमाही के दौरान, बजाज फाइनेंस लिमिटेड (बीएफएल) ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,614 करोड़ रुपये के मुकाबले अपने एकीकृत शुद्ध मुनाफे के 29 प्रतिशत घटकर 1,146 करोड़ रुपये रहने की सूचना दी है।

हालांकि, साधारण बीमा व्यवसाय ने एक साल पहले समान तिमाही के 191 करोड़ रुपये के मुकाबले 330 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट