एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बजाज फाइनेंस का दूसरी तिमाही मुनाफा 36 प्रतिशत गिरकर 965 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज फाइनेंस लिमिटेड (बीएफएल) ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 965 करोड़ रुपये रह गया।

जरुरी जानकारी | बजाज फाइनेंस का दूसरी तिमाही मुनाफा 36 प्रतिशत गिरकर 965 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर बजाज फाइनेंस लिमिटेड (बीएफएल) ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 965 करोड़ रुपये रह गया।

गैर- बैंकिंग क्षेत्र की इस वित्त कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही (जुलाई- सितंबर) में 1,506 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | नोएडा में दुकानदार की गोली मार कर हत्या.

बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई से सितंबर तिमाही में उसकी एकीकृत आय 3 प्रतिशत बढ़कर 6,523 करोड़ रुपये हो गई जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 6,323 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की शुद्ध ब्याज आय चार प्रतिशत बढ़कर 4,165 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जो कि एक साल पहले 4,000 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़े | गुजरात: शादी का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार के आरोप में युवक पर मामला दर्ज.

पुणे मुख्यालय वाली कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी बुक की गई कर्ज राशि 44 प्रतिशत घटकर 36.2 लाख रुपये रह गई जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 64.7 लाख रुपये रही थी।

कंपनी की 30 सितबर 2020 को प्रबंधन के तहत रहने वाली कुल एकीकृत संपत्ति एक प्रतिशत बढ़कर 1,37,090 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले दूसरी तिमाही में यह 1,35,533 करोड़ रुपये रही थी। एकल आधार पर प्रबंधनाधीन संपत्ति 1,04,986 करोड़ रुपये रही जो कि 30 सितंबर 2019 को 1,10,946 करोड़ रुपये रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).