जरुरी जानकारी | बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने शिकोहाबाद इकाई में कर्मचारियों को घर बिठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने शनिवार को अपनी उत्तर प्रदेश की शिकोहाबाद इकाई में कर्मचारियों को ‘घर बिठाने की’ घोषणा की।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने शनिवार को अपनी उत्तर प्रदेश की शिकोहाबाद इकाई में कर्मचारियों को ‘घर बिठाने की’ घोषणा की।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कर्मचारियों की यह कार्य से मुक्ति (ले- आफ) तीन अप्रैल, 2021 से अगले नोटिस तक लागू रहेगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘औद्योगिक विवाद कानून, 1947 के तहत शिकोहाबाद की विनिर्माण इकाई में कर्मचारियों को घर बिठाने की घोषणा की है। यह घोषणा तीन अप्रैल 2021 से अगले आदेश तक जारी रहेगी।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स के निदेशक मंडल ने 25 मार्च, 2021 को शिकोहाबाद इकाई में ‘वर्कमेन और स्टाफ’ श्रेणी में 281 स्थायी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) देने की योजना को मंजूरी दी थी।

कंपनी ने कहा कि वीआरएस से निश्चित मदों में कटौती तथा उत्पादकता में सुधार की योजना को लागू करने में लचीलापन मिलेगा।

उपभोक्ता उत्पाद मसलन उपकरण, पंखे, लाइटिंग और ईपीसी क्षेत्र की कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स का कारोबार 2019-20 में 4,987 करोड़ रुपये रहा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान