जरुरी जानकारी | बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने मॉर्फी रिचर्ड्स के साथ ट्रेडमार्क करार 15 साल के लिए बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू उपभोक्ता उपकरण ब्रांड बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीईएल) ने ब्रिटेन की कंपनी मॉर्फी रिचर्ड्स के साथ अपने ट्रेडमार्क करार को एक जुलाई, 2022 से 15 साल के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 23 मार्च घरेलू उपभोक्ता उपकरण ब्रांड बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीईएल) ने ब्रिटेन की कंपनी मॉर्फी रिचर्ड्स के साथ अपने ट्रेडमार्क करार को एक जुलाई, 2022 से 15 साल के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा की है।

बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि लाइसेंस समझौते के विस्तार से बीईएल भारत और पड़ोसी देशों मसलन- नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका में घरेलू उपकरणों के उत्पादन, विपणन और बिक्री के लिए ट्रेडमार्क मॉर्फी रिचर्ड्स का इस्तेमाल जारी रख सकेगी।

बयान के मुताबिक, लाइसेंस नवीनीकरण के साथ कंपनी, भारत और पड़ोसी देशों में अपनी बहु-ब्रांड पेशकशों और स्थिति को और मजबूत कर पाएगी।

बीईएल अप्रैल, 2002 से भारतीय उपभोक्ताओं को प्रीमियम घरेलू उपकरण खंड में मॉर्फी रिचर्ड्स ब्रांड के तहत उत्पादों की पेशकश कर रही है।

उल्लेखनीय है मॉर्फी रिचर्ड्स आयरलैंड के अंतरराष्ट्रीय बिजली उपकरण समूह ग्लेन डिम्प्लेक्स का हिस्सा है।

बीईएल के कार्यकारी निदेशक अनुज पोद्दार ने कहा, ‘‘हमने आपसी प्रतिबद्धता के तहत करार को 15 साल के लिए बढ़ाया है। यह हमें दीर्घावधि के लिए मॉर्फी रिचर्ड्स के कारोबार की योजना बनाने और उसे आगे बढ़ाने में मदद करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू