जरुरी जानकारी | बजाज इलेक्ट्रिकल्स को एसबीपीडीसीएल से मिला 565 करोड़ रुपये का अनुबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज इलेक्ट्रिकल्स की ईपीसी इकाई को 'साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड' (एसबीपीडीसीएल) से 564.87 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला है।

नयी दिल्ली, चार मार्च बजाज इलेक्ट्रिकल्स की ईपीसी इकाई को 'साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड' (एसबीपीडीसीएल) से 564.87 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि यह अनुबंध संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत घरेलू इकाई एसबीपीडीसीएल द्वारा वस्तुओं और सेवा की आपूर्ति से संबंधित है।

कंपनी ने कहा कि बिहार के सासाराम और मुंगेर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के वितरण संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए संयंत्रों की आपूर्ति और उनकी अवस्थापना भी इस अनुबंध का हिस्सा है।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने कहा, “ये परियोजनाएं अनुबंध जारी होने के 30 महीनों के अंदर पूरी होंगी। इनका कुल मूल्य 564.87 करोड़ रुपये है।”

बजाज इलेक्ट्रिकल्स देश के अग्रणी औद्योगिक घराने बजाज समूह का हिस्सा है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसका कारोबार 4,813 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड