जरुरी जानकारी | बजाज आटो का मुनाफा सितंबर तिमाही में 22 प्रतिशत गिरकर 1,193.97 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 21.62 प्रतिशत गिरकर 1,193.97 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 21.62 प्रतिशत गिरकर 1,193.97 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी को साल भर पहले इसी तिमाही में 1,523.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन से प्राप्त राजस्व साल भर पहले के 7,707.32 करोड़ रुपये से कम होकर 7,155.86 करोड़ रुपये रह गया।

इस दौरान कंपनी की बिक्री भी साल भर पहले के 11,73,591 इकाइयों से 10 प्रतिशत कम होकर 10,53,337 इकाइयों पर आ गयी।

यह भी पढ़े | तल्खियां भुलाकर बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिये साथ आई महाराष्ट्र और बिहार पुलिस.

हालांकि, इस दौरान घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 5,50,194 इकाइयों पर पहुंच गयी।

बजाज आटो ने कहा कि दूसरी तिमाही में उद्योग में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज गई और कंपनी की वृद्धि उद्योग के अनुरूप रही है। ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में हमारी बाजार हिस्सेदारी 18.2 प्रतिशत रही जो कि एक साल पहले पहली छमाही में 18.1 प्रतिशत रही थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू