देश की खबरें | बीएआई ने शंकर मुथुसामी और सात्विक-चिराग के लिये पांच-पांच लाख रूपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने सोमवार को शंकर मुथुसामी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी के हाल में शानदार प्रदर्शन के लिये प्रत्येक को पांच-पांच लाख रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने सोमवार को शंकर मुथुसामी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी के हाल में शानदार प्रदर्शन के लिये प्रत्येक को पांच-पांच लाख रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

पूर्व विश्व जूनियर नंबर एक शंकर विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरूष बैडमिंटन खिलाड़ी बने। उन्हें स्पेन में चीनी ताइपे के कुओ कुआन लिन से फाइनल में हार मिली थी।

वहीं सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पेरिस में फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में चीनी ताइपे के लु चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर खिताब जीता था।

बीएआई अध्यक्ष हिमंत बिस्व सर्मा ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह हम सभी के लिये बहुत ही गौरव का पल है कि हमारे जूनियर ओर सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों को हराकर पोडियम स्थान सुनिश्चित किया। ’’

शंकर प्रीमियर जूनियर चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले नौंवे भारतीय बने हैं।

बीएआई सचिव संजय मिश्रा ने कहा, ‘‘पिछले एक हफ्ते में खिलाड़ियों ने काफी आक्रामक खेल दिखाया है और हमें बहुत खुशी है कि भारत इस तरह की वैश्विक प्रतियोगिताओं में शीर्ष देशों में शामिल रहा। युवा पीढ़ी के लिये यह प्रेरणादायी प्रदर्शन है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\