एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बागपतः विद्यालय परिसर के अंदर स्कूली बस ने छात्र को कुचला, मौत, हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर के अंदर स्‍कूल बस ने कक्षा एक के छात्र को कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

देश की खबरें | बागपतः विद्यालय परिसर के अंदर स्कूली बस ने छात्र को कुचला, मौत, हंगामा

बागपत (उत्तर प्रदेश), पांच मई बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर के अंदर स्‍कूल बस ने कक्षा एक के छात्र को कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हंगामा कर रहे लोंगो को समझा-बुझाकर शांत किया।

पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादौन ने बताया कि हादसा विद्यालय परिसर के अंदर बृहस्पतिवार सुबह उस समय हुआ जब चमरावल गांव निवासी अरुण का छह वर्षीय पुत्र आयुष रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज के परिसर के मुख्य द्वार के पास खड़ा था, तभी स्कूली वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जादौन के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर परिजनों की तहरीर पर विद्यालय प्रबन्धक और बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना चांदी नगर पुलिस इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि आयुष गांव के ही रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज में कक्षा एक का छात्र था।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).