देश की खबरें | बघेल ने बस्तर अंचल में बड़े इस्पात संयंत्र खोलने की सहमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरपंच संघ की मांग पर बस्तर अंचल (जोन) में इस्पात संयंत्र खोलने की सहमति दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर 21, अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरपंच संघ की मांग पर बस्तर अंचल (जोन) में इस्पात संयंत्र खोलने की सहमति दी है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सरपंच संघ की मांग पर मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर अंचल के विकास और समृद्धि के लिए चार से पांच बड़े इस्पात संयंत्र खोलने की सहमति प्रदान की है जिससे यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: BJP आज जारी करेगी अपना चुनावी घोषणा-पत्र, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और रविशंकर प्रसाद समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद.

अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले से आए सरपंच संघ के प्रतिनिधमंडल ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद महेन्द्रकर्मा की भी इच्छा थी कि दंतेवाड़ा सहित बस्तर अंचल में बड़े उद्योग लगें। उनकी इच्छानुरूप ही बस्तर का विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: लालू यादव की बहू ऐश्वर्या ने पिता चंद्रिका राय और नीतीश कुमार के पक्ष में मांगे वोट.

उन्होंने कहा कि सरपंच संघ की मांग पर राज्य सरकार द्वारा इस अंचल में चार से पांच बड़े इस्पात संयंत्र खोलने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी