SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 166 रनों का टारगेट, निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने अंतिम ओवरों में पलटा मैच
सनराइजर्स की फील्डिंग लाजवाब रही और कमिंस के सटीक थ्रो पर पंड्या रन आउट हो गए. बडोनी ने नटराजन को 14वें ओवर में तीन चौके लगाकर 17 रन बनाये. अगले ओवर में लेग स्पिनर विजय कांत को उन्होंने और पूरन ने एक छक्का और एक चौका लगाया. बडोनी ने 17वें ओवर में नटराजन को दो चौके और लगाये. उन्होंने सिर्फ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.
हैदराबाद: आयुष बडोनी और निकोलस पूरन के बीच पांचवें विकेट के लिये 99 रन की अटूट साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को चार विकेट पर 165 रन बनाये. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरूआत खराब रही और 11 . 2 ओवर में चार विकेट 66 रन पर गंवा दिये थे. इसके बाद बडोनी ने 30 गेंद में 55 और पूरन ने 25 गेंद में 48 रन बनाये. दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 55 गेंद में 99 रन जोड़े.
पावरप्ले के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 27 रन था. चोटिल मोहसिन खान की जगह खेल रहे क्विंटोन डिकॉक कोई कमाल नहीं कर सके और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में नीतिश कुमार रेड्डी को कैच दे बैठे. SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match Live Score Card: यहां देखें सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आईपीएल मैच का स्कोर कार्ड
भुवनेश्वर ने पांचवें ओवर में फिर विकेट चटकाया और मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन भेजा. वैसे इस विकेट का श्रेय युवा सनवीर सिंह को जाता है जिन्होंने मिडआन पर शानदार कैच लपका. पिच से लखनऊ को कोई मदद नहीं मिली और बल्लेबाजों के लिये स्ट्रोक्स लगाना मुश्किल हो गया था.
कप्तान केएल राहुल (29) और कृणाल पंड्या (29) बड़ी पारियां नहीं खेल सके. कृणाल ने जयदेव उनादकट को स्ट्रेट छक्का लगाया और आठवें ओवर में ही एक और छक्का जड़कर 15 रन निकाले. राहुल ने अपना पहला चौका 10वें ओवर में सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस को जड़ा. वह हालांकि टाइमिंग के लिये जूझते दिखे और तेजी से रन बनाने के चक्का में इसी ओवर की आखिरी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में टी नटराजन को कैच दे बैठे.
सनराइजर्स की फील्डिंग लाजवाब रही और कमिंस के सटीक थ्रो पर पंड्या रन आउट हो गए. बडोनी ने नटराजन को 14वें ओवर में तीन चौके लगाकर 17 रन बनाये. अगले ओवर में लेग स्पिनर विजय कांत को उन्होंने और पूरन ने एक छक्का और एक चौका लगाया. बडोनी ने 17वें ओवर में नटराजन को दो चौके और लगाये. उन्होंने सिर्फ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

