देश की खबरें | कोरोना वायरस के कारण बैडमिंटन विश्व जूनियर चैंपियनशिप रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियन 2020 को कोविड-19 महामारी के चलते पाबंदियों और अनिश्चितताओं के कारण गुरुवार को रद्द कर दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियन 2020 को कोविड-19 महामारी के चलते पाबंदियों और अनिश्चितताओं के कारण गुरुवार को रद्द कर दिया गया।

न्यूजीलैंड में होने वाले इस चैंपियन को इससे पहले जनवरी 2021 तक स्थगित किया गया था।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

इस प्रतियोगिता का आयोजन शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार सितंबर-अक्टूबर में होना था।

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के महासविच थॉमस लुंड ने कहा, ‘‘कोविड-19 स्थिति से जुड़ी पाबंदियों और जटिलताओं के कारण प्रतियोगिता की योजना बनाना असंभव है और इसलिए जनवरी 2021 में न्यूजीलैंड इसकी मेजबानी नहीं हो पाएगी।’’

यह भी पढ़े | UP में 24 घंटे में कोरोना के 2402 नए केस, 35 लोगों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘2021 का मेजबान पहले ही तय है... और कोविड-19 से जुड़ी अनिश्चितताएं के अगले साल भी जारी रहने की आशंका है और ऐसे में प्रतियोगिता को स्थगित करना विकल्प नहीं था। ’’

हालांकि बैडमिंटन न्यूजीलैंड बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए अब भी प्रतिबद्ध है और बीडब्ल्यूएफ ने मौजूदा टूर्नामेंट की जगह 2024 टूर्नामेंट की मेजबानी के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

बीडब्ल्यूएफ परिषद 2018 में ही 2021, 2022 और 2023 चैंपियनशिप के मेजबानों की घोषणा कर चुकी है जिसके कारण अगली प्रतियोगिता की मेजबानी 2024 में ही उपलब्ध थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी