जरुरी जानकारी | अवरुद्ध ऋण का समाधान ’बैड बैंक’ बना कर शायद ही हो : मुख्य आर्थिक सलाहकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में अवरुद्ध ऋण (एनपीए) के संकट को दूर करने के लिये एनपीए जमा करने वाले बैड बैंक का गठन कोई कारगर रास्ता शायद ही दे सके।

नयी दिल्ली, 11 जून मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में अवरुद्ध ऋण (एनपीए) के संकट को दूर करने के लिये एनपीए जमा करने वाले बैड बैंक का गठन कोई कारगर रास्ता शायद ही दे सके।

सुब्रमण्यन ने कहा कि जब कोई बैंक एनपीए बेचता है, तो उसे नुकसान (हेयरकट) उठाना पड़ता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब 100 रुपये एनपीए हो जाते हैं, तो इसके बदले जिस वास्तविक राशि की उम्मीद की जा सकती है, वह 100 से कम होती है।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये जब बैंक को उस ऋण को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी को या किसी नयी संस्था को बेचना होता है, तो उस स्थिति में उसे हेयरकट लेना पड़ता है। जब वह हेयरकट लेता है, तो यह लाभ एवं हानि के खाते को प्रभावित करेगा। यह ऋणों की बिक्री को प्रभावित करने वाले प्रमुख पहलुओं में से एक है। अत: जब तक इस विशेष पहलू को सही नहीं किया जाता है, एक नयी संरचना का निर्माण समस्या का हल निकालने में खास प्रभावी नहीं हो सकता है।’’

अभी भारतीय रिजर्व बैंक के मानदंडों के अनुसार, बैंक एआरसी को अपने खराब ऋण बेचते हैं। सुब्रमण्यन ने कहा कि अभी 28 एआरसी हैं और उनका काम बैंकों से खराब ऋण लेना और बैड बैंक के रूप में कार्य करना है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फैमिली पेंशन पाने का यह है नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

इस महीने की शुरुआत में वित्तीय क्षेत्र के नियामक एफएसडीसी की बैठक में भी बैड बैंक के विचार पर चर्चा हुई थी।

बैंकिंग क्षेत्र के उद्यमी उदय कोटक ने इस सप्ताह की शुरुआत में ट्वीट कर कहा था कि बढ़ते एनपीए की समस्या से निपटने के लिये बैड बैंक की स्थापना एक अच्छा विचार नहीं है। जब तक पारदर्शिता और वसूली दर जैसे कुछ प्रमुख पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तब तक वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे।

सरकार ने 2016 में एक बैड बैंक स्थापित करने का विचार सामने रखा था। यहां तक कि 2017 की आर्थिक समीक्षा में भी इस तरह का प्रस्ताव किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड