देश की खबरें | टिहरी झील में बच्चा डूबा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में टिहरी बांध की झील में मंगलवार को नहाते समय एक बच्चा डूब गया ।
उत्तरकाशी, 15 सितम्बर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में टिहरी बांध की झील में मंगलवार को नहाते समय एक बच्चा डूब गया ।
पुलिस ने बताया कि घटना धरासू क्षेत्र के पीपलमंडी इलाके में हुई जहां 10 वर्षीय प्रभात कुमार अपने चचेरे छोटे भाई सार्थक के साथ झील में नहा रहा था ।
यह भी पढ़े | Lok Sabha passes Bill reducing MPs’ salary By 30%: लोकसभा से सांसदों की 30 फीसदी वेतन कटौती वाला बिल पास.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन बच्चे का अब तक कोई पता नहीं चला है ।
मृतक प्रभात कुमार के चाचा हरीश कुमार ने बताया कि सुबह अपने पशुओं के लिए पानी लेने टिहरी बांध झील जाते समय उनके उनके बड़े भाई प्रमोद कुमार के पुत्र प्रभात और उनके पांच वर्षीय पुत्र सार्थक ने साथ में चलने की जिद की। लौटते समय दोनों भाई झील में नहाने लगे और वह खुद घर लौट आए।
उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद सार्थक रोते हुए घर लौटा और उसने प्रभात के डूबने की सूचना दी।
धरासू पुलिस थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि प्रभात कक्षा तीन का विद्यार्थी था और चार बहनों का इकलौता भाई था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)