देश की खबरें | बाबा वैद्यनाथ का श्रावणी मेला और कांवड़ यात्रा लगातार दूसरे वर्ष रद्द, ऑनलाइन किए जा सकें दर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के देवघर स्थित भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक सिद्ध शिव पीठ की कांवड़ यात्रा और वहां लगने वाला श्रावणी मेला इस वर्ष भी कोरोना वायरस प्रतिबंधों के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है और भक्तों के लिए ऑनलाइन भगवद् दर्शन की ही व्यवस्था की गयी है।

रांची/देवघर, 21 जुलाईर झारखंड के देवघर स्थित भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक सिद्ध शिव पीठ की कांवड़ यात्रा और वहां लगने वाला श्रावणी मेला इस वर्ष भी कोरोना वायरस प्रतिबंधों के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है और भक्तों के लिए ऑनलाइन भगवद् दर्शन की ही व्यवस्था की गयी है।

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज श्रावणी मेला और कांवड़ यात्रा रद्द किये जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान सुबह व संध्या में देवतुल्य श्रद्धालु वैद्यनाथ बाबा का ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे।

इस बीच आज पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष, सदस्य एवं तीर्थ-पुरोहितों तथा समाज के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर ऑनलाइन पूजा से जुड़े बिंदुओ पर अपनी-अपनी बात रखी।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि देवतुल्य श्रद्धालुओं व बाबा बैद्यनाथ के भक्तों हेतु ऑनलाइन पूजा की जगह ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हए श्रावणी मेले के आयोजन को इस वर्ष स्थगित रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पूजा- पाठ के निर्धारित समय व बाबाधाम में इस वर्ष श्रावणी मेला को स्थगित रखने से संबंधित सूचना का प्रचार-प्रसार वृहद् स्तर पर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया ताकि बाहर से आनेवाले लोगों को सही जानकारी के साथ घर बैठे निर्धारित समय पर टीवी या सोशल साईट के माध्यम से बाबा के दर्शन हो सके।

ज्ञातव्य है कि समस्त पूर्वी भारत में बाबा वैद्यनाथ धाम का सर्वाधिक महत्व है और प्रति वर्ष श्रावणी के दौरान यहां कई करोड़ भक्त कांवड़ यात्रा एवं श्रावणी मेला में शामिल होते हैं।

इससे पूर्व सर्वोच्च न्यायालय के कड़े रुख को देखते हुए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड पहले ही कांवड़ यात्रा को रद्द कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\