देश की खबरें | बाबा सिद्दीकी हत्या: पुणे से तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक हरियाणा निवासी भी शामिल है। इस पर शूटर और मुख्य साजिशकर्ता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होने का संदेह है।
मुंबई, 23 अक्टूबर पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक हरियाणा निवासी भी शामिल है। इस पर शूटर और मुख्य साजिशकर्ता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होने का संदेह है।
अमित हिसाम सिंह कुमार (29) को हरियाणा से पकड़ा गया, जबकि तीन लोगों को बुधवार देर शाम पुणे से गिरफ्तार किया गया, जिससे मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 14 हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) सभी पुणे के निवासी हैं।
पुलिस को संदेह है कि कुमार हत्या की साजिश रचने और अंजाम देने में शामिल था। अधिकारी ने कहा कि उसके और अन्य आरोपियों के बीच हुए पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार कुमार गिरफ्तार किए गए एक शूटर गुरमेल सिंह और कथित मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद जीशान अख्तर के बीच महत्वपूर्ण लिंक था। अख्तर फिलहाल फरार है।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार अख्तर का हमलावरों और हत्या के साजिशकर्ताओं दोनों से संबंध था।
अपराध शाखा की एक टीम मंगलवार शाम हरियाणा से कुमार को पकड़कर बुधवार सुबह मुंबई ले आई। उसे चार नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे व विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जांचकर्ताओं को अभी हत्या का मकसद पता नहीं चल पाया है। वे अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं, जिसमें सुपारी देकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या मुंबई में झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर उन्हें मिली धमकियों से जुड़े पहलू शामिल हैं।
पुलिस ने अब तक दो संदिग्ध शूटर- धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और दो साजिशकर्ता फरार हैं।
सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक की जांच से पता चला है कि ठाणे में सुपारी लेकर हत्या करने वाले पांच लोगों के समूह को शुरू में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या का ठेका दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, हालांकि, समूह ने अपराध को अंजाम देने के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन धनराशि पर सहमति नहीं बन पाने के कारण वह पीछे हट गया था। हालांकि इस समूह ने सिद्दीकी पर हमले को अंजाम देने में सहायता की थी।
पुलिस ने वांछित आरोपियों गौतम, शुभम लोनकर और अख्तर की तलाश तेज कर दी है। आरोपियों को देश से भागने से रोकने के लिए उनके खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

