देश की खबरें | वीवीआईपी की यात्रा के लिए विशेष रूप से निर्मित बी777 विमान बृहस्पतिवार को भारत पहुंचेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए विशेष रूप से निर्मित बी777 विमान बृहस्पतिवार को अमेरिका से भारत पहुंचेगा। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए विशेष रूप से निर्मित बी777 विमान बृहस्पतिवार को अमेरिका से भारत पहुंचेगा। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विमान को अगस्त में ही विमान निर्माता कंपनी बोइंग द्वारा एअर इंडिया को सौंपा जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई।

यह भी पढ़े | पटना के बेउर क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने BJP नेता की गोली मारकर की हत्या, घटनास्थल पर हुई मौत.

अधिकारियों ने बताया कि बोइंग से विमान प्राप्त करने के लिए एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी अगस्त में ही अमेरिका पहुंच गए थे।

एअर इंडिया वन लिखा विमान बृहस्पतिवार को अपराह्न लगभग तीन बजे टेक्सास से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, आज से नामांकन का पर्चा दाखिल करने का काम शुरू.

उन्होंने कहा कि वीवीआईपी की यात्रा के लिए एक और विशेष रूप से निर्मित बी777 विमान बाद में बोइंग से प्राप्त होने की संभावना है।

उम्मीद की जा रही थी कि वीवीआईपी यात्रा के लिए इन दोनों विमानों को जुलाई तक सौंप दिया जाएगा, लेकिन कोविड-19 के कारण इनकी आपर्ति में कुछ महीनों की देरी हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि वीवीआईपी की यात्रा के दौरान, दोनों बी777 विमानों को एअर इंडिया के पायलट नहीं, बल्कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलट उड़ाएंगे।

वर्तमान में, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एअर इंडिया के बी747 विमानों से यात्रा करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\