एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोटा में बीटेक छात्र ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले तीन साल से अवसाद का इलाज करा रहे एक बीटेक छात्र ने यहां आंबेडकर नगर में अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोटा में बीटेक छात्र ने आत्महत्या की

कोटा (राजस्थान), 19 फरवरी पिछले तीन साल से अवसाद का इलाज करा रहे एक बीटेक छात्र ने यहां आंबेडकर नगर में अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, युवक ने अलवर में तैनात अपने इंजीनियर पिता को रविवार को फोन करके आत्महत्या करने के अपने इरादे के बारे बताया, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों से अपने बेटे को जाकर देखने के लिए कहा।

पुलिस ने बताया कि मामला शाम को तब सामने आया, जब छात्र के पिता घर पहुंचे।

कुन्हारी पुलिस थाने के उप निरीक्षक राजाराम ने कहा कि 23 वर्षीय युवक पिछले तीन साल से अवसाद का इलाज करा रहा था और उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पीड़ित की पहचान रोहित माथुर (23) के रूप में हुई, जो पंजाब के जालंधर से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).