एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अजरबैजान ने पाकिस्तान में दो अरब डॉलर के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान और अजरबैजान ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में दो अरब डॉलर के निवेश के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

जरुरी जानकारी | अजरबैजान ने पाकिस्तान में दो अरब डॉलर के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए

इस्लामाबाद, पांच जुलाई पाकिस्तान और अजरबैजान ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में दो अरब डॉलर के निवेश के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के बीच अज़रबैजान द्वारा आयोजित आर्थिक सहयोग संगठन (ईसीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक के बाद हस्ताक्षर किए गए।

दस्तावेज़ पर अज़रबैजान के खानकेंडी में उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री इशाक डार और अज़रबैजान के अर्थव्यवस्था मंत्री मिकायिल जब्बारोव ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान अलीयेव और शरीफ भी मौजूद रहे।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार संबंधों को ऐतिहासिक स्तर पर ले जाने के लिए अज़री राष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा के दौरान विस्तृत समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

अलीयेव की यात्रा की तारीखें अभी तक ज्ञात नहीं हैं, लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह इस साल होगी।

पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच संबंधों में सुधार हुआ है और हाल ही में भारत के साथ हुए संघर्ष में भी पाकिस्तान ने उसका साथ दिया है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच पहले से ही रक्षा सहयोग मज़बूत है और अब वे आर्थिक सहयोग के ज़रिए इसे और मज़बूत करना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).