देश की खबरें | आयुष पद्धति में है भारत को स्वास्थ्य पर्यटन का गढ़ बनाने का सामर्थ्य : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उपचार की आयुष पद्धति में भारत को स्वास्थ्य पर्यटन का गढ़ बनाने की क्षमता है।

वाराणसी (उप्र), 12 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उपचार की आयुष पद्धति में भारत को स्वास्थ्य पर्यटन का गढ़ बनाने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि अगर धार्मिक संस्थाएं भागीदार बनें तो आयुष का क्षेत्र नयी ऊंचाइयां छू सकता है।

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने वाराणसी और चंदौली जिले की सीमा पर स्थित पड़ाव के पास अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा, ‘‘आज पूरी दुनिया हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति को अपना रही है। आयुष पद्धति में भारत को स्वास्थ्य पर्यटन का हब बनाने का सामर्थ्य है। इसके लिए हमें तैयार होना होगा। ‘डबल इंजन’ की सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।’’

आदित्यनाथ ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क से ही समर्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा, जिसके लिए भारत की प्राचीन और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति सबसे ज्यादा प्रभावी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल खंड में भारत ने अपनी प्राकृतिक चिकित्सा की ताकत को पहचाना और इस दौरान लोगों के जीवन की आस के रूप में आयुष सामने आया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संस्था की ओर से संचालित स्कूल के बच्चों से मुलाकात भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\