देश की खबरें | अयोध्या: सड़क दुर्घटना में विधानसभा के विशेष सचिव की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में विधानसभा के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अयोध्या (उप्र), आठ नवंबर अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में विधानसभा के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार 52 वर्षीय दुबे बृहस्पतिवार आधी रात के बाद कार से अपने बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे के साथ अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे थे और यह हादसा एक अन्य वाहन से आगे निकलने के प्रयास में हुआ।

पुलिस ने बताया कि कार कृष्णा चला रहे थे।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दुबे तथा कृष्णा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ने चिकित्सकों ने बृजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया।

दुबे बस्ती जिले के पैकोलिया थाना अंतर्गत सुरेखा खास के निवासी थे।

सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशीष निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के आधिकारित खाते से किए गए पोस्ट में कहा गया, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी ने विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ब्रजभूषण दुबे जी का असमय जाना विधानसभा के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\