एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अयोध्या नगरी धार्मिक उत्साह से सराबोर, बैंक की नयी शाखा का नाम ‘रामजन्मभूमि’ रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केवल दो दिन शेष रह गये हैं और पूरी अयोध्या नगरी धार्मिक उत्साह से सराबोर है। यहां रामपथ स्थित एक इमारत में बृहस्पतिवार को खुले एक सरकारी बैंक की नयी शाखा का नाम 'रामजन्मभूमि' शाखा रखा गया है।

देश की खबरें | अयोध्या नगरी धार्मिक उत्साह से सराबोर, बैंक की नयी शाखा का नाम ‘रामजन्मभूमि’ रखा गया

अयोध्या, 20 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केवल दो दिन शेष रह गये हैं और पूरी अयोध्या नगरी धार्मिक उत्साह से सराबोर है। यहां रामपथ स्थित एक इमारत में बृहस्पतिवार को खुले एक सरकारी बैंक की नयी शाखा का नाम 'रामजन्मभूमि' शाखा रखा गया है।

राम मंदिर स्थल की ओर जाने वाली एक पुनर्विकसित सड़क को ‘रामजन्मभूमि पथ’ नाम दिया गया है। इस क्षेत्र में स्थित बैंक के शाखा कार्यालय को अलंकृत ‘लैंपपोस्ट’ और दीवारों को सजाया गया है। वहीं दीवार पर लगे एक विशाल बैनर पर बैंक के नाम के साथ राममंदिर की तस्वीर है।

पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के पास, एक अन्य सरकारी बैंक ने एक विशाल होर्डिंग लगाई है, जिस पर लिखा है, ‘‘अयोध्या नगरी में आपका स्वागत है।’’ इसमें राम मंदिर के अलावा भगवान राम को धनुष पकड़े हुए दिखाया गया है।

भगवना राम के प्रति भक्ति भाव ऐसा है कि पवित्र शहर का वाणिज्य भी आध्यात्मिक अनुभूति से अछूता नहीं है। भव्य मंदिर की तस्वीर विजिटिंग कार्ड, पोस्टर, कैलेंडर और यहां तक कि साइन बोर्ड पर भी दिख रही है। शहर में पोस्टर लगाने वाली हर कंपनी ने किसी न किसी तरह से राम मंदिर का चित्रण किया है।

रेलवे स्टेशन की नयी इमारत के सामने एक विज्ञापन स्थान के लिए विज्ञापन कंपनी ने संदेश लिखा है। हालांकि यह कोई सामान्य विज्ञापन स्थान नहीं है, क्योंकि इसमें हैशटैग ‘अयोध्या की गरिमा’ के साथ भगवान राम और नये मंदिर की छवि भी शामिल की गई है।

इमारत के ‘फूड प्लाजा’ के अंदर, काउंटर के पीछे एक पोस्टर पर मंदिर की एक छवि है। इसके बगल में भगवान राम की तस्वीर वाला एक पोस्टर भी है।

अशर्फी भवन के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यरत अजितेश शुक्ला ने कहा, ‘‘संपूर्ण अयोध्या - मंदिर, बसें, सड़कें और यहां तक कि मोबाइल फोन की कॉलर ट्यून भी 'राममय' हो गई है।’’

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने रामजन्मभूमि पथ के बगल में एक दीवार के पास 'प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या' में लोगों का स्वागत करते हुए एक पोस्टर लगाया है।

बेगमपुरा इलाके में कुछ महीने पहले खोले गए लॉज, प्रभाराज पैलेस ने अपनी लॉबी में राम मंदिर का बैनर आकार का एक पोस्टर लगाया है। लॉज के कर्मचारी दीपक ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ''मंदिर का डिजाइन सार्वजनिक होने के बाद, इसने कई लोगों को आकर्षित किया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).