जरुरी जानकारी | एक्जोनोबेल इंडिया ने कोविड-19 राहत पहल के तहत 55 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने बुधवार को अपनी नयी पहल ‘पीपल,प्लेनेट,पेंट’ की भी घोषणा की।

कंपनी ने बुधवार को अपनी नयी पहल ‘पीपल,प्लेनेट,पेंट’ की भी घोषणा की।

कंपनी ने इसके अलावा पांच राज्यों में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी कई कदम उठाये हैं तथा स्कूलों के बंद होने से प्रभावित 300 बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को भी पूरा किया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव राजगोपाल ने कहा,‘‘एक जिम्मेदार कॉरपोरेट कंपनी होने के नाते एक्जोनोबेल इंडिया सभी की भलाई के लिए योगदान देने में दृढ़ विश्वास रखती है। यह हमारे एजेंडा का एक अभिन्न अंग है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी इन चुनौतीपूर्ण समय में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों की सुरक्षा में योगदान करने के लिए सरकारी एवं अन्य संगठनों के साथ साझेदारी करना जारी रखेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\