एक्सिस बैंक का चौथी तिमाही नुकसान 1,388 करोड़ रुपये
एक साल पहले इसी तिमाही में हालांकि, बैंक को 1,505.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एक्सिस बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक को वित्त वर्ष 2019- 20 की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान एकल आधार पर 1,387.78 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। फंसे कर्ज और आकस्मिक खर्चों के लिये प्रावधान बढ़ने से बैंक को यह नुकसान हुआ।
एक साल पहले इसी तिमाही में हालांकि, बैंक को 1,505.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एक्सिस बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।
बैंक ने कहा है कि जनवरी से मार्च 2020 की चौथी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 20,219.57 करोड़ रुपये रही है। इससे एक साल पहले इसी अवधि में उसकी आय 18,324.31 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक का मार्च 2020 में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान फंसे कर्ज और आकस्मिक खर्च के लिये प्रावधान बढ़कर 7,730.02 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह प्रावधान 2,711.43 करोड़ रुपये पर था।
एकीकृत आधार पर यदि बात की जाये तो बैंक को चौथी तिमाही में 1,250.09 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एकीकृत आधार पर इससे एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक को 1,677.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान बैंक की आय एक साल पहले के 18,950.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,786.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
बैंक की सकल गैर- निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) इस दौरान घटकर 4.86 प्रतिशत रह गया जो कि एक साल पहले चौथी तिमाही में 5.26 प्रतिशत पर था। शुद्ध एनपीए आलोच्य अवधि में 2.06 प्रतिशत से घटकर 1.56 प्रतिशत रह गया।
बैंक ने कोविड- 19 महामारी के बारे में कहा है कि इसका बैंक के कामकाज पर कितना असर होगा यह भविष्य के घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा, जो बहुत अनश्चित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

