देश की खबरें | पालघर में बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में बांस की खेती के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रशासन 15 मई से 18 मई तक जागरूकता रैलियों का आयोजन करेगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पालघर, नौ मई महाराष्ट्र के पालघर जिले में बांस की खेती के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रशासन 15 मई से 18 मई तक जागरूकता रैलियों का आयोजन करेगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह पहल ठाणे और पालघर जिलों में एक करोड़ बांस के पेड़ लगाने के राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का हिस्सा है।

जिलाधिकारी डॉ इंदु रानी जाखड़ ने कहा कि 15 मई से 18 मई तक आयोजित होने वाली रैलियों से ग्रामीणों में बांस की खेती के पारिस्थितिकीय और आर्थिक लाभों के बारे में जागरूकता पैदा होगी।

उन्होंने कहा, "यह न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि हमारी ग्रामीण और जनजातीय आबादी की आजीविका को बढ़ाने के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहल है।"

इन रैलियों में कृषि अधिकारी, वन विभाग, सामाजिक वानिकी विभाग, ग्राम रोजगार सेवक और अन्य अन्य कार्यक्रम अधिकारियों को इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।

पालघर में लगभग 9,000 किसान बांस रोपण अभियान में भाग लेंगे और जिले भर में रणनीतिक स्थानों पर यह रैलियां आयोजित की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\