देश की खबरें | तंबाकू के इस्तेमाल से परहेज करें, यह इंसान और प्रकृति दोनों के लिए नुकसानदेह: विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर लोगों को तंबाकू के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, 31 मई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर लोगों को तंबाकू के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तंबाकू का इस्तेमाल ना केवल व्यक्ति विशेष के लिए, बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोगों और प्रकृति के लिए भी नुकसानदेह है।

उन्होंने मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अपने फेसबुक पोस्ट में यह बात कही। विजयन ने कहा कि तंबाकू का इस्तेमाल न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि यह प्रकृति के लिए नुकसानदायक है।

विजयन ने यह भी कहा कि तंबाकू के इस्तेमाल के घातक दुष्प्रभाव होते हैं, इसलिए लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को तंबाकू छोड़ने का संकल्प लेकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड