देश की खबरें | राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से बचें कर्नाटक भाजपा प्रमुख: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को अपनी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से बचने के लिये कहा।

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को अपनी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से बचने के लिये कहा।

आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिये प्रचार करने पहुंचे येदियुरप्पा ने सिंदगी में संवाददाताओं से कहा, "किसी को भी ऐसा नहीं बोलना चाहिए। मैं उनसे बात करूंगा और पूछूंगा कि इस तरह के बयान के पीछे क्या पृष्ठभूमि थी। इस तरह से बोलने की कोई जरूरत नहीं थी।"

उन्होंने कहा कि किसी को भी राहुल गांधी जैसे नेता के खिलाफ अपमानजनक बात नहीं बोलनी चाहिए। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनका सम्मान करते हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया गया था, जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।

ट्वीट को खारिज करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर द्वारा किए गए असभ्य ट्वीट पर खेद है और इसे वापस ले लिया गया है।

मंगलवार को कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। उनके इस बयान पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू