खेल की खबरें | अवनी प्रशांत ने सात शॉट की बढ़त बनायी, भारतीय टीम संयुक्त दूसरे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गोल्फर अवनी प्रशांत ने अंतिम चार होल में पांच अंडर का कार्ड खेला जिससे वह व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष में चल रही हैं और इससे भारतीय टीम भी अपने पहले क्वीन सिरिकिट कप खिताब की दौड़ में बनी हुई है।

मनीला, 22 फरवरी गोल्फर अवनी प्रशांत ने अंतिम चार होल में पांच अंडर का कार्ड खेला जिससे वह व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष में चल रही हैं और इससे भारतीय टीम भी अपने पहले क्वीन सिरिकिट कप खिताब की दौड़ में बनी हुई है।

सोलह वर्षीय अवनी हाल में विश्व अमेच्योर रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंची थी। उन्होंने दूसरे दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह 10 अंडर के कुल स्कोर से सात शॉट की बढ़त बनाये हैं। उन्होंने पहले दौर में चार अंडर 68 का कार्ड बनाया था।

अवनी ने फिलीपींस की रियाने मालिक्सी, न्यूजीलैंड की फियोना जु और कोरिया की यू हुन जो पर सात शॉट की बढ़त हासिल की।

अवनी के प्रदर्शन से एशिया पैसिफिक अमेच्योर लेडीज गोल्फ टीम चैम्पियनशिप के 43वें चरण में भारत की पहला खिताब जीतने की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं। भारत अभी दूसरे स्थान पर है।

टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम के लिये दिन में तीन में से दो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का स्कोर जोड़ा जाता है। विधात्री उर्स ने 77 और निश्ना पटेल ने 78 का कार्ड खेला।

इससे अवनी और विधात्री के कार्ड से भारतीय टीम तीन अंडर 285 का कुल स्कोर बना चुकी है और कोरिया से पीछे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी