जरुरी जानकारी | दिल्ली में टमाटर की औसत कीमत घटकर 150 रुपये प्रति किलो पर: सरकारी आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमत सोमवार को घटकर औसतन 150 रुपये प्रति किलो रह गईं। यह रविवार को 178 रुपये प्रति किलो थीं। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमत सोमवार को घटकर औसतन 150 रुपये प्रति किलो रह गईं। यह रविवार को 178 रुपये प्रति किलो थीं। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

हालांकि, अमेजन और बिग बास्केट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 170-190 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रही हैं। ब्लिंकिट 138 रुपये प्रति किलो के भाव इसे बेच रही है।

केंद्र, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) के माध्यम से दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में 80 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है।

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 120.29 रुपये प्रति किलो थी, जबकि अधिकतम कीमत हापुड़ में 237 रुपये प्रति किलो थी।

न्यूनतम खुदरा मूल्य 47 रुपये प्रति किलो था जबकि मॉडल मूल्य 120 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अन्य महानगरों में, मुंबई में टमाटर 155 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 132 रुपये प्रति किलो और कोलकाता में 143 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा था।

दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलो पर टमाटर बेच रहे हैं।

पश्चिम विहार में फल और सब्जी विक्रेता ज्योतिष कुमार झा कहते हैं, ‘‘आजादपुर मंडी में थोक कीमतें घट गई हैं। हमने 100-120 रुपये प्रति किलो पर खरीदा और 120-140 रुपये प्रति किलो पर बेच रहे हैं।’’

रविवार को, केंद्र ने टमाटर की सब्सिडी वाली कीमत 90 रुपये प्रति किलो से घटाकर 80 रुपये प्रति किलो करने का फैसला किया।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘देश में कई स्थानों पर, जहां कीमतें असाधारण रूप से ऊंची थीं, टमाटर को 90 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचने के सरकार के हस्तक्षेप के कारण टमाटर की थोक कीमतों में कमी आई है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘देश भर में 500 से अधिक केन्द्रों पर स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने के बाद रविवार, 16 जुलाई, 2023 से इसे 80 रुपये प्रति किलो पर बेचने का निर्णय लिया गया है।’’

टमाटर की कीमतें आम तौर पर जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर की अवधि के दौरान बढ़ती हैं। यह आम तौर पर कम उत्पादन वाले महीने होते हैं।

मानसून के कारण आपूर्ति में व्यवधान के कारण टमाटर की दरों में भारी वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान