देश की खबरें | झारखंड में ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर, चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के खूंटी जिले में ऑटोरिक्शा और एक ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
खूंटी (झारखंड), 26 जुलाई झारखंड के खूंटी जिले में ऑटोरिक्शा और एक ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात डोडमा इलाके के दंडटोली गांव में खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग पर ऑटोरिक्शा एवं ट्रक के बीच टक्कर हो गई।
तोरपा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना ‘‘ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच सीधी टक्कर’’ के कारण हुई।
उन्होंने बताया कि तिपहिया वाहन में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
एसडीपीओ ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान डोडमा फुटकल टोली निवासी ऑटोरिक्शा चालक विपिन किशोर भेंगरा के रूप में की गई है।
शेष तीन मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटोरिक्शा का टायर फट गया था और वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

