जरुरी जानकारी | ‘ऑटो आई केयर’ जल्द शुरू करेगी एकल सर्विस सेंटर

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर स्थानीय वाहन मैकेनिकों और गैराजों एग्रीगेटर कंपनी ‘ऑटो आई केयर’ की योजना जल्द ही खुद के अपने अलग के सर्विस सेंटर खोलने की है। शुरू में कंपनी मुंबई और पुणे में मोटरसाइकिल चालकों को ये सर्विस सेंटर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

एग्रीगेटर कंपनी का मुख्य कार्य समान काम करने वाले बहुत सारे लोगों को एक मंच प्रदान करना होता है। जहां पर उन्हें उनके काम से संबंधित ऑर्डर आसानी से प्राप्त होते हैं। उदाहरण के तौर पर ओयो एक होटल एग्रीगेटर है जबकि ओला एक टैक्सी एग्रीगेटर कंपनी। इस ऑर्डर उपलब्ध कराने की सेवा के बदले कंपनी एक निश्चित शुल्क लेती है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में दावा किया कि देशभर में काम करने वाले उसके मंच पर 998 शहरों के 48,000 स्थानीय गैराज पंजीकृत हैं। कंपनी की योजना भारी वाहनों को राजमार्ग और सड़कों पर ही सर्विस सेंटर की सेवा उपलब्ध कराने की भी है।

कंपनी ने कहा कि सड़क पर सहायता उपलब्ध कराने का बाजार दुनियाभर में साल दर साल 3.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। वर्ष 2026 तक इसके 29 अरब डॉलर का बाजार होने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

कंपनी ने कहा, ‘‘ ऑटो आई केयर जल्द ही अपने खुद के एकल सर्विस सेंटर खोलने की योजना पर काम रहा है। बहुत जल्द मुंबई और पुणे में मोटरसाइकिल चालक कंपनी की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा भारी वाहनों के लिए भी सर्विस सेंटर की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी।’’

कंपनी के संस्थापक सागर जोशी ने कहा, ‘‘ऑटो आई केयर ऐप पर करीब 48 हजार गैराज पंजीकृत हैं। ये तत्काल मदद प्रदान करते हैं। लॉकडाउन के दौरान ऑटो आई केयर की टीम ने देशभर में 10 हजार से ज्यादा वाहनों को मदद मुहैया कराई है। हमने अपने ऐप पर नजदीकी पेट्रोल पंप से लेकर चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन देने का फीचर भी जोड़ा है। कोविड-19 के इस संकट काल में हमारी टीम हरसंभव मदद के लिए पूरी मेहनत कर रही है।’’

‘ऑटो आई केयर’ ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कंपनी ने अकेले गोवा और महाराष्ट्र में 3,052 सर्विस कॉल को स्वीकार किया। वहीं दिल्ली-एनसीआर में कंपनी को 500 सर्विस कॉल, पश्चिम बंगाल में 440 और पंजाब में 285 से अधिक सर्विस कॉल प्राप्त हुईुं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)