एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत की विभिन्न जातियों की आबादी के प्रामाणिक आंकड़े देश के सामने आने चाहिए : अनुप्रिया पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपना दल-सोनेलाल की मुखिया केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने देश में जाति जनगणना कराये जाने की मांग दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि भारत की विभिन्न जातियों की आबादी के प्रामाणिक आंकड़े देश के सामने आने ही चाहिये।

देश की खबरें | भारत की विभिन्न जातियों की आबादी के प्रामाणिक आंकड़े देश के सामने आने चाहिए : अनुप्रिया पटेल

प्रतापगढ़ (उप्र), 17 अक्टूबर अपना दल-सोनेलाल की मुखिया केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने देश में जाति जनगणना कराये जाने की मांग दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि भारत की विभिन्न जातियों की आबादी के प्रामाणिक आंकड़े देश के सामने आने ही चाहिये।

अनुप्रिया ने अपने पिता सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित संकल्प सभा से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी जाति जनगणना के पक्ष में है और उसने इस विषय को संसद में भी उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत की विभिन्न जातियों की आबादी के प्रामाणिक आंकड़े देश के सामने आने ही चाहिये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “ सोनेलाल पटेल गरीबों, शोषितों और वंचितों के मसीहा थे। अपना दल उन्हीं की नीतियों पर चल रहा है।”

अनुप्रिया ने कहा कि अपना दल-सोनेलाल 2014 और 2019 के लोकसभा तथा 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा समेत चार चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक (राजग) गठबंधन के साथ रही है और पांचवें चुनाव में भी साथ रहेगी।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “ आगामी लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा से अभी सीटों के बंटवारे के बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है। समय आने पर बात होगी।”

अनुप्रिया ने कहा कि प्रतापगढ़ में अपना दल-सोनेलाल बहुत मज़बूत है और पार्टी को पहली राजनीतिक सफलता प्रतापगढ़ से ही मिली थी जब यहां से पार्टी का पहला विधायक चुना गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).