एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ छोटी उंगली मे फ्रैक्चर के कारण डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्मिथ को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लेकर निकली गेंद को पकड़ने की कोशिश में पहली स्लिप में चोट लगी ।

खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ छोटी उंगली मे फ्रैक्चर के कारण डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर

स्मिथ को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लेकर निकली गेंद को पकड़ने की कोशिश में पहली स्लिप में चोट लगी ।

इस मैच में कई मौके पर गेंद स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षक तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा जा रही थी। स्मिथ ऐसे में हेलमेट पहनकर विकेट से महज 14 मीटर की दूरी पर खड़े थे।

मिचेल स्टार्क की 138 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद फेंकी जो बावुमा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए तेजी से स्मिथ के पास पहुंची। गेंद उनके हाथ से टकरा कर छटक गयी और वह दर्द में कराहते हुए दिखे। मैदान पर चिकित्सा मिलने के बाद वह बाहर चले गये।

दक्षिण अफ्रीका जीत के लिए 282 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा है।

एपी आनन्द

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).