विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को शिखर सम्मेलन में शी से मुलाकात की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी नेता के साथ अपनी पहली मुलाकात की संभावनाओं के बारे में अल्बानीज के लहजे में बदलाव से पता चलता है कि ऑस्ट्रेलियाई नेता को उम्मीद है कि बातचीत होगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीनी नेता के साथ अपनी पहली मुलाकात की संभावनाओं के बारे में अल्बानीज के लहजे में बदलाव से पता चलता है कि ऑस्ट्रेलियाई नेता को उम्मीद है कि बातचीत होगी।

अल्बानीज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि बातचीत अच्छी बात है, और इसलिए यदि शी के साथ बैठक की व्यवस्था की जाती है, तो यह एक सकारात्मक चीज होगी।’’

अल्बानीज शुक्रवार को कंबोडिया में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया से रवाना होंगे। इसके बाद इंडोनेशिया में जी20 की बैठक और फिर थाईलैंड में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच की बैठक में शामिल होंगे।।

अल्बानीज ने कहा कि उनका कार्यालय ‘विभिन्न नेताओं’ के साथ ‘ कई बैठकों’ का आयोजन कर रहा है, जिसकी घोषणा विवरण को अंतिम रूप दिए जाने पर की जाएगी।

चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में जमी बर्फ ने मई के बाद से पिघलने के संकेत दिखाए हैं जब अल्बानीज की मध्य वाम लेबर पार्टी ने नौ वर्षों में पहली बार चुनाव जीता था। बीजिंग ने तुरंत मंत्री-से-मंत्री स्तरीय संपर्कों पर प्रतिबंध में ढील की घोषणा कर दी थी।

ऑस्ट्रेलिया में चीन के राजदूत जिओ कियान ने अगस्त में कहा था कि बीजिंग ऑस्ट्रेलिया के साथ चर्चा करेगा कि क्या नवंबर में अल्बानीज के लिए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडोनेशिया में शी से मिलने के लिए स्थितियां सही होंगी। शी के पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान