देश की खबरें | एप्पल के नाम पर ऑस्ट्रेलियाई नागरिक से एक करोड़ रुपये की ठगी, वेब डेवलपर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल के उत्पादों में चल सकने वाला वीडियो कॉन्फ्रेंस प्लेटफॉर्म तैयार करने के नाम पर ऑस्ट्रेलिया के एक नागरिक से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में इंदौर के एक वेब डेवलपर को गिरफ्तार किया गया है। साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), चार जुलाई तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल के उत्पादों में चल सकने वाला वीडियो कॉन्फ्रेंस प्लेटफॉर्म तैयार करने के नाम पर ऑस्ट्रेलिया के एक नागरिक से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में इंदौर के एक वेब डेवलपर को गिरफ्तार किया गया है। साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

साइबर पुलिस की इंदौर स्थित क्षेत्रीय इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि ऑस्ट्रेलिया के सनदी लेखाकार पॉल शेफर्ड के एक वकील की शिकायत पर वर्ष 2023 में दर्ज मामले की जांच के बाद इंदौर में स्वतंत्र रूप से काम करने वाले वेब डेवलपर मयंक सलूजा (42) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एक वेबसाइट पर हुए संपर्क के बाद शेफर्ड ने सलूजा को वीडियो कॉन्फ्रेंस का प्लेटफॉर्म तैयार करने का काम सौंपा था।

सिंह ने बताया कि सलूजा ने शेफर्ड को कथित तौर पर झांसा दिया कि उसका एप्पल कंपनी के अधिकारियों से संपर्क है और वह ऐसा वीडियो कॉन्फ्रेंस प्लेटफॉर्म तैयार कर सकता है जो इस कंपनी के उत्पादों-आईफोन, आईपैड और मैकबुक में आसानी से चल सकेगा।

उन्होंने बताया,‘‘सलूजा ने शेफर्ड को यह झांसा भी दिया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस प्लेटफॉर्म को एप्पल के उत्पादों से जोड़ने के लिए एक गैर सरकारी संगठन बनाना पड़ेगा क्योंकि इस संगठन के नाम पर ही एप्पल से भागीदारी का करार हो सकेगा।"

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इन झांसों के बूते आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया के नागरिक से अलग-अलग किश्तों में लगभग 1.77 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ठग लिए जो मौजूदा विनिमय दर के मुताबिक भारतीय मुद्रा के लगभग एक करोड़ रुपये के बराबर हैं।

उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस ने सलूजा के तैयार किए जा रहे वीडियो कॉन्फ्रेंस प्लेटफॉर्म के उपयोग के अधिकार एक स्थानीय अदालत की अनुमति से हासिल कर लिए हैं ताकि आरोपी सबूत मिटा न सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर