खेल की खबरें | अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के सामने आस्ट्रेलियाई चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैदान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को और मैदान के बाहर कोरोना वायरस को हराने वाली भारत और आस्ट्रेलिया की दिग्गज टीमें अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में यहां बुधवार को आमने सामने होंगी ।

कूलिज (एंटीगा), एक फरवरी मैदान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को और मैदान के बाहर कोरोना वायरस को हराने वाली भारत और आस्ट्रेलिया की दिग्गज टीमें अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में यहां बुधवार को आमने सामने होंगी ।

कोरोना महामारी के कारण भारत की तैयारियां काफी बाधित हुई । पिछले दो साल में कोई राष्ट्रीय शिविर या टूर्नामेंट नहीं था और हाल ही में सिर्फ एशिया कप खेलकर टीम यहां आई थी ।

चार बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराकर टूर्नामेंट में आगाज किया । इसके बाद हालांकि कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद आयरलैंड के खिलाफ बमुश्किल 11 खिलाड़ी जुट सके । आयरलैंड के खिलाफ दूसरे ग्रुप मैच में पांच खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे ।

कप्तान यश धुल, उपकप्तान शेख रशीद, आराध्य यादव, मानव पारख और सिद्धार्थ यादव कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे । ये पांचों आयरलैंड और यु्गांडा के खिलाफ नहीं खेल सके जिसके बाद बीसीसीआई को वैकल्पिक खिलाड़ी भेजने पड़े ।

युगांडा के खिलाफ छह रिजर्व खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा गया । भारतीय टीम ने हालांकि आयरलैंड और युगांडा दोनों को हराया और क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को मात दी ।

अब भारत के पास पूरी मजबूत टीम है और निशांत सिंधू भी संक्रमण से उबर चुके हैं ।

भारत को हालांकि आखिरी ओवरों में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा । उससे पहले भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 307 और युगांडा के खिलाफ 405 रन बनाये जो अफ्रीकी टीम के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत थी ।

अब सामने आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम है । भारत का मनोबल इस बात से बढा होगा कि कोरोना से जूझते हुए भी सारे मैच जीतकर वह अंतिम चार में पहुंचा है । भारत लगातार चौथी बार सेमीफाइनल खेलेगा । भारत के पास हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, राज बावा के अलावा धुल और रशीद जैसे बल्लेबाज हैं ।धुल ने पहले मैच में 82 रन बनाये थे ।

गेंदबाजी में रवि कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाये थे । तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर , स्पिनर विकी ओस्तवाल और कौशल तांबे के साथ मध्यम तेज गेंदबाज बावा पर नजरें होंगी ।

दो बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराया । उसके पास शानदार सलामी बल्लेबाज टीग वीली है जिन्होंने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है ।पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 71 गेंद में 97 रन बनाये और भारत को उनके बल्ले पर अंकुश लगाना होगा ।

भारत ने अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को हराया था।

टीमें :

भारत : यश धुल (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, हरनूर सिंह, राज बावा, कौशल ताम्बे, दिनेश बाना, निशांत सिंधू, विकी ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, वासु वत्स, रवि कुमार ।

आस्ट्रेलिया : कूपर कोनोली (कप्तान), कैंपबेल केलावे, टीग वीली, एडेन काहिल,कोरे मिलर, जैक सिनफील्ड, टोबियास स्नेल, विलियम साल्जमैन, जैक निसबेट, लाचलान शॉ, टाम व्हाइटनी ।

मैच का समय : शाम 6 . 30 से

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\