विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया: कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सौ साल में पहली बार विक्टोरिया की सीमा सील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित विक्टोरिया राज्य में संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से न्यू साऊथ वेल्स राज्य से लगने वाली सीमा बंद करने की घोषणा सोमवार को की गई।
मेलबर्न, छह जुलाई ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित विक्टोरिया राज्य में संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से न्यू साऊथ वेल्स राज्य से लगने वाली सीमा बंद करने की घोषणा सोमवार को की गई।
ऐसा पिछले सौ साल में पहली बार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े | चीन का सनसनीखेज आरोप- हमारा डेटा चोरी कर रहा है आस्ट्रेलिया.
विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रियूज ने कहा कि मंगलवार रात से राज्य के साथ लगने वाली न्यू साउथ वेल्स की सीमा बंद कर दी जाएगी।
पिछले चौबीस घंटे में विक्टोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 127 नए मामले सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2,31,000 के पार.
कोविड-19 से राज्य में अब तक 22, और देश में 106 मरीजों की मौत हो चुकी है।
एंड्रियूज ने कहा, “हम सभी इस पर सहमत हुए कि सीमा सील करना सबसे अच्छा होगा।”
उन्होंने कहा, “न्यू साउथ वेल्स की ओर से सीमा बंद की जाएगी ताकि हमारे राज्य में संसाधनों की कमी न हो जो कोविड-19 से लड़ने के लिए आवश्यक है।”
विक्टोरिया के लोगों को न्यू साउथ वेल्स जाने के लिए परमिट लेना होगा।
उन्होंने कहा कि सीमा सील करने का निर्णय न्यू साउथ वेल्स की प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिकलियन और प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से बातचीत के बाद लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

