खेल की खबरें | दिन-रात्रि टेस्ट में आस्ट्रेलिया फायदे की स्थिति में होगा: स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि भारत की तुलना में गुलाबी गेंद से अधिक टेस्ट खेलने का अनुभव आस्ट्रेलिया को दिसंबर में दोनों देशों के बीच होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट में ‘थोड़ा फायदे’ की स्थिति में रखेगा लेकिन विराट कोहली की अगुआई वाली टीम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस चुनौती का सामना कर सकते हैं।

मुंबई, एक जून स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि भारत की तुलना में गुलाबी गेंद से अधिक टेस्ट खेलने का अनुभव आस्ट्रेलिया को दिसंबर में दोनों देशों के बीच होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट में ‘थोड़ा फायदे’ की स्थिति में रखेगा लेकिन विराट कोहली की अगुआई वाली टीम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस चुनौती का सामना कर सकते हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने पिछले हफ्ते पुष्टि की थी कि भारत चार टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के पूर्ण दौरे के लिए आस्ट्रेलिया आएगा। दूसरा टेस्ट दूधिया रोशनी में खेला जाएगा जो एडीलेड में 11 दिसंबर को शुरू होगा।

यह भी पढ़े | Mitchell Starc in IPL 2020: अगर अक्टूबर में हुआ IPL तो मिशेल स्टार्क आग उगलती गेंदबाजी करते आएंगे नजर?.

सोनी स्पोर्ट्स इंडिया के फेसबुक सत्र में आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्मिथ ने कहा, ‘‘हमने भारत की तुलना में दिन-रात्रि के अधिक टेस्ट खेले हैं जो शायदा फायदे की स्थिति हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत कोलकाता में दिन-रात्रि टेस्ट में काफी अच्छा खेला था। वह अलग मैच था लेकिन निश्चित तौर पर उनके पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो गुलाबी गेंद से मुश्किल हालात का सामना कर सकते हैं। और उनके गेंदबाज स्तरीय हैं।’’

यह भी पढ़े | टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बनने वाले हैं पिता, मंगेतर नताशा स्टेनकोविक की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी जानकारी (See Pics).

इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, ‘‘वे विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं जो किसी भी हालात से सामंजस्य बैठाने में सक्षम हैं इसलिए मुझे काफी रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।’’

भारत 11 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगा और इसके बाद बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का बचाने करने के लिए वापस लौटा। टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत गाबा में होगी जहां आस्ट्रेलियाक का रिकॉर्ड शानदार है।

स्मिथ ने कहा, ‘‘गाबा (ब्रिसबेन) में हमारा रिकॉर्ड किसी के भी खिलाफ अच्छा है, वह हमारे लिए गढ़ की तरह है, हम लंबे समय से पहला टेस्ट वहां खेलना चाहते हैं।’’

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक स्मिथ सीमित ओवरों के क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली के रवैये से काफी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एकदिवसीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के दौरान उसका औसत देखिए। वह दबाव में इतना अच्छा प्रदर्शन करता है और धैर्यवान रहता है। वह काम को अंजाम देता है और यह विरोधी खिलाड़ी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आपको इस तरह के खिलाड़ी और उसने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है उसकी सराहना करनी होती है ’’

कोहली के साथ लगातार होने वाली तुलना पर स्मिथ ने कहा, ‘‘मैं विराट को काफी पसंद करता हूं। वह शानदार खिलाड़ी है। वह जिस तरह क्रिकेट खेलता है, उसके अंदर क्रिकेट के लिए जो जुनून है... समय के साथ उसका शरीर बदला है। वह अब इतना अधिक फिट, मजबूत और ताकतवर है। क्रिकेट के लिए बेहतरीन।’’

दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ ने उम्मीद जताई कि गेंदबाजों के लिए कोई हल निकलेगा जिन पर गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रतिबंध का बड़ा असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भले ही बल्लेबाज हूं लेकिन मैं फिर भी बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला देखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह खेल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आप नहीं देखना चाहते कि गेंद कुछ भी नहीं करे और गेंदबाजों को बिलकुल मदद नहीं मिले। इसका हल निकालने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी