खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका पर 101 रन की बढ़त हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की टीम पहली पारी में 212 रन पर सिमट गयी थी।

श्रीलंका की टीम पहली पारी में 212 रन पर सिमट गयी थी।

बारिश से प्रभावित दिन में स्टंप तक आस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 313 रन था।

ग्रीन और कैरी ने तेजी से 93 गेंद में 84 रन की साझेदारी निभायी जिससे आस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के पहली पारी के स्कोर से आगे बढ़ने के साथ बढ़त हासिल करने में सफल रही।

ग्रीन ने 109 गेंद में छह चौके से 77 रन बनाये जबकि कैरी ने 47 गेंद में 45 रन की पारी खेली। इन दोनों से पहले सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 71 रन बनाये।

आस्ट्रेलिया ने रात के तीन विकेट पर 98 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए चाय तक पांच विकेट पर 233 रन बना लिये थे।

इसके बाद टीम बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रही थी लेकिन कैरी ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस की गेंद पर खराब शॉट खेलने से दिनेश चांदीमल को कैच देकर आउट हुए।

ग्रीन और मिशेल स्टार्क ने सातवें विकेट के लिये 37 रन जोड़ लिये थे। लेकिन ग्रीन मेंडिस की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में पगबाधा आउट हुए। उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन यह उनके पक्ष में नहीं गया।

स्टार्क 10 रन के निजी स्कोर पर आउट होने वाले आठवें खिलाड़ी रहे, उन्हें लेग स्पिनर जेफ्रे वांडरसे ने रिटर्न कैच लेकर आउट किया।

कप्तान पैट कमिंस 16 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी में तीन छक्के और एक चौका लगा चुके हैं जिससे आस्ट्रेलिया ने 100 रन से ज्यादा की बढ़त हासिल की। स्टंप तक नाथन लियोन आठ रन बनाकर दूसरे छोर पर डटे थे।

मेंडिस ने 107 रन देकर चार जबकि वांडरसे ने 68 रन देकर दो विकेट चटकाये।

तेज हवाओं और बारिश के कारण दूसरे दिन सुबह का पूरा सत्र और मध्य के सत्र का एक घंटा बर्बाद हो गया जिसके बाद ही खेल शुरू हुआ।

आस्ट्रेलिया के स्कोर में दो रन ही जुड़े थे कि टीम ने रात्रिप्रहरी ट्रेविस हेड का विकेट गंवा दिया जिन्होंने छह रन बनाये।

ऑफ स्पिनर धनंजय डि सिल्वा ने अपनी ही गेंद पर उनका रिटर्न कैच लपक लिया।

ख्वाजा और ग्रीन ने स्ट्राइक रोटेट करते हुए एक और दो रन जोड़े। उनकी रणनीति कारगर रही। दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 57 रन की भागीदारी निभायी।

लेकिन वांडरसे ने ख्वाजा को स्कवेयर लेग पर पाथुम निसांका के हाथों कैच आउट कराकर अपने पहले टेस्ट का पहला विकेट हासिल किया। इस समय आस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 157 रन था। फिर ग्रीन और कैरी ने श्रीलंका की टीम को जल्दी आउट करने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ख्वाजा ने अपने 50वें मैच में 17वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा जिसके लिये उन्होंने 130 गेंद खेली और सात बाउंड्री लगायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\